IPL Records 2008 to 2022 [**IPL Players Records]

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो चुका है। इस मौके पर सभी टीमों के कप्तान मौजूद थे। सबसे ज्यादा दर्शक धोनी को देखने आये थे। क्योंकि यह आईपीएल धोनी का आखिरी हो सकता है। शुक्रवार को हार्दिक पांड्या की टीम ने जीत से अपना विजयी अभियान शुरू कर दिया है। इस बार आईपीएल में काफी बदलाव किये गए हैं। आज हम आपको IPL Records की जानकारी देंगे। देखते हैं कि इस बार यह रिकॉर्ड टूट पायेंगे या ऐसे ही बने रहेंगे–

IPL Records, IPL 2023 Live Telecast, IPL Schedule, IPL Match Records, IPL Virat kholi, IPL Facts, IPL 2023 Match Score


➜ IPL 2023 Schedule Check

https://www.vikaspal.com/2023/04/ipl-2023-schedule-ipl-all-match-list.html


➜ IPL 2023 Free Live Streaming

https://www.vikaspal.com/2023/04/ipl-free-me-kaise-dekhe-tata-ipl-2023.html


➜ IPL Player Records 2008 to 2022

https://www.vikaspal.com/2023/04/ipl-records-2008-to-2022-ipl-players.html


➜ IPL All Team Players List and Captain Name

https://www.vikaspal.com/2023/04/ipl-2023-all-team-captain-players-list.html


➜ Dream11 se Paisa Kaise Kamaye

https://www.vikaspal.com/2022/03/dream11-se-paise-kaise-kamaye-in-hindi.html


➜ My11Circle se Paisa Kaise Kamaye

https://www.vikaspal.com/2022/03/my11circle-app-se-paise-kaise-kamaye.html



➱ कोहली के 973 रन

एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का विराट का सात साल पुराना रिकॉर्ड कायम है। उन्होंने 2016 में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। बेंगलुरु के इस बल्लेबाज ने तब चार शतक और सात पचासे जडे थे। उनके अलावा कोई क्रिकेटर 900 रन भी नहीं बना सका है।


➱ बेंगलुरु के 263 और 49 रन

बेंगलुरु लिक के 15 साल के इतिहास में 250 प्लस का स्कोर करने और 50 से कम में आउट होने वाली एकमात्र टीम है। टीम ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 263 रन बनाए थे। और यह लीग का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं 2017 में कोलकाता के खिलाफ 49 रन पर ढेर हो गई थी यदि का सबसे कम स्कोर है।


➱ धोनी के 210 मैच

एमएस धोनी (210) एकमात्र कप्तान हैं। जिन्होंने लीग में दो सौ या उससे अधिक मैच में टीम की कमान संभाली। यही नहीं वह जीत का शतक लगाने वाले इकलौते कप्तान है। उन्होंने 123 मैच जीते और 86 हारे है। एक बेनतीजा रहा है। रोहित (143 मैच) दूसरे नंबर पर है।


➱ गेल के 59 छक्के

एक सत्र में सर्वाधिक छक्कों का विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। गेल ने 2012 में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स से खेलते हुए 59 छक्के जड़े थे। उन्होंने 160.74 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे। गेल (357 छक्के, 142 मैच) लीग में तीन सौ प्लस छक्के लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी है।


➱ कैच का शतक लगाएंगे रोहित

रोहित (97) लीग मैच में सौ कैच पकड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने से सिर्फ तीन कैच दूर है। वह ऐसा करते हुए सुरेश रैना (109) और किरोन पोलार्ड (103) के क्लब में शामिल हो जाएंगे। कोहली (93) और धवन (92) भी यह मुकाम हासिल कर सकते हैं।


➱ धवन के 701 चौके

शिखर धवन लीग में सात सौ या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी है। मौजूदा समय में पंजाब के कप्तान 206 मैच में 701 चौके जड़ चुके हैं। उनके बल्ले से 136 छक्के ही निकले हैं। उनके बाद कोहली (578 चौके) और डेविड वॉर्नर (577 चौके) है। कोहोली (6624 रन) और धवन ही (6244) ही छह हजार रन बना पाये है।


➱ मलिंगा से आगे चाहल

स्पिनर युजवेंद्र चहल और लखनऊ के अमित मिश्रा पांच विकेट लेते ही लसिथ मलिंगा (170 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे। मलिंगा सर्वाधिक विकेट लेने में दूसरे नंबर पर है। चाहल अब तक 131 मैच में 166 विकेट चटका चुके हैं। मिश्रा के नाम पर 154 मैच में 166 विकेट है। यही नहीं यह दोनों ड्वेन ब्रावो (183) का सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड भी तोड सकते है। 


➥ IPL 2023 में पहली बार

• स्पोर्ट प्लेयर टीम 12 खिलाड़ी को मैच के दौरान हालत के हिसाब से बल्लेबाजी या गेंदबाजी करा सकेगी।

• अंतिम- 11:- टॉस के बाद अंतिम-11 का ऐलान।

• अनफेयर मूवमेंट:- फील्डर बल्लेबाज को झांसा देने की कोशिश करता है तो गेंद डेड बॉल, 5 रन की पेनल्टी।

• डीआरएस:- महिला प्रीमियर लीग की तरह आईपीएल में भी वाइट और नोबेल के लिए डीआरएस ले सकेंगे।

• स्लोओवर रेट:- समय खत्म होने के बाद जितने ओवर डाले जाएंगे, उस दौरान सर्कल के बाद 5 की जगह 4 खिलाड़ी ही रह सकेंगे।


◆ 14 मैच प्रत्येक टीम खेलेगी जिसमें से 7 घरेलू और इतने ही दूसरे मैदान पर होंगे।

◆ 18 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे, 28 मई को होगा खिताबी मुकाबला।

◆ 75 शतक अब तक लगे हैं, जिसमें 6 सर्वाधिक गेल के है। कोहली और बटलर के 5-5 है।


Post a Comment

Previous Post Next Post