Common Service Center Kaise Khole के लिए आपको CSC TEC Certificate Number जरूरी है। यहां पर हम आपको Telecenter Entrepreneur Course (TEC) की जानकारी देंगे व किस प्रकार सर्टिफिकेट मिलेगा यह भी आपको बतायेंगे–
CSC TEC Registration, CSC TEC Helpline Number, CSC TEC Exam Questions and Answers PDF, CSC TEC Login, CSC TEC Question and Answer in Hindi, CSC TEC Cirtificate Number, CSC TEC Registration Fees, CSC TEC Registration Process, जनसेवा केंद्र कैसे खोले, कॉमन सर्विस सेंटर कैसे खोले, सीएससी रजिस्ट्रेशन
CSC TEC Registration Online
कॉमन सर्विस सेंटर के रजिस्ट्रेशन में आपको TEC Certificate Number भरना आवश्यक है। उस सर्टिफिकेट के लिए आपको परीक्षा देनी होती हैं। इसके लिए आपको 1479₹ का शुल्क भी ऑनलाइन देना होता है। आज हम आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारी Step by Step देंगे–
1. CSC TEC Certificate Number के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.cscentrepreneur.in/register) पर जाना होगा। [रजिस्ट्रेशन के बाद आपको सर्टिफिकेट नंबर मिल जायेगा। इसका एग्जाम आप बाद में भी दे सकते हो।]
2. ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको कॉर्नर में Login with us के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3. Login पर क्लिक करने के बाद आपको CCE (Certificate Course in Entrepreneur) के रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
4. रजिस्ट्रेशन पर क्लिक के बाद आपको ऑनलाइन फार्म मिल जायेगा। जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पिता/माता का नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, लिंग) फार्म में जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट कर देना है।
* पासपोर्ट साइज फोटो आपको 50Kb से कम का डालना होगा
5. ऑनलाइन फार्म सब्मिट के बाद एक पेमेंट का फार्म आ जायेगा। जिसमें आपको 1479₹ का पेमेंट करना होगा।
6. पेमेंट करते ही Screen पर आपके नया पेज खुल जायेगा। जिसमें ट्राजेक्शन सक्सेसफुल का मैसेज दिखाई देगा और TEC Certificate Number भी मिल जायेगा। और इसका पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर मिल जायेगा।
7. CSC TEC Certificate Number मिलने के बाद आपको Registration में नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हो।
CSC TEC Exam Questions and Answer
कॉमन सर्विस सेंटर की TEC एग्जाम देने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा यहां पर आपको निम्न जानकारी देंगे। जिसे आपको ध्यान से पढना होगा।
1. CSC TEC की ऑफिशियल वेबसाइट (cscentrepreneur.in/login) पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको TEC Certificate Number & Password डालकर लॉगिन करना होगा।
2. लॉगिन करने के बाद आपको ASSESSMENTS पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको Take Exam पर क्लिक के साथ भाषा भी चुनना होगा और 1st Attempt ऑपशन पर Ok क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा।
3. CSC TEC Exam के लिए आपको उनका ब्राउज़र डाउनलोड करना होगा। Screen पर आपको Click Here पर से आप ब्राउज़र (Size- 61.5 mb) डाउनलोड कर Install करना होगा।
4. Browser Install करने के बाद आपको Start Test पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Open Safe Exam Browser पर क्लिक करना होगा।
5. ब्राउज़र ओपन होने के बाद आपको कैंडिडेट का फोटो और आधार कार्ड क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके Screen पर अप्रूवल होने के लिए समय दिखाई देगा। तत्पश्चात आप एग्जाम दे सकते है।
6. अप्रूवल के बाद आपको टेस्ट संबंधित निम्न जानकारी दिखाई देगी। ऑनलाइन एग्जाम से पहले आप प्रैक्टिस टेस्ट भी दे सकते हो।
• एग्जाम में आपसे कुल 50 प्रश्न पूछे जायेंगे।
• प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क का होगा इसमें किसी तरह की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
• एग्जाम देने के लिए आपको एक घंटा का समय मिलेगा।
• एग्जाम शुरू करने से पहले आपको अपना कैमरा ऑन करना होगा।
7. Start Test पर क्लिक के बाद आपको कैमरा ऑन करना होगा। यहां पर आपसे ASSESSMENT से 50 प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी मे प्रश्न पूछेगा। Test Submit के बाद Screen पर आपके Test Submitted Successful दिखाई देगा।
8. टेस्ट सब्मिट के एक हफ्ते के उपरांत आपके CSC TEC पर सर्टिफिकेट आ जायेगा। यहां पर से आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हो।
CSC TEC Exam Syllabus
CSC TEC Online Exam में यही से 50 प्रश्न पूछें जायेंगे। जिसमें प्रश्नों की संख्या अलग-अलग है। जिसके लिए एक घंटे का समय मिलेगा और सही प्रश्न पर 1 मार्क भी मिलेगा।