Phone Pe Electricity Bill Payment | फोन पे से बिजली बिल कैसे भरे

आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हर कोई कर लेता है। इसी मे एक Phone Pe Electricity Bill भी शामिल है। लेकिन आज का यह पोस्ट सभी फोन पे यूजर्स के लिए जरूरी है क्योंकि यहां पर हम आपको फोन पे बिल पेमेंट से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करायेंगे। आप सभी लोग ध्यान से जानकारी पढें–


Phone Pe Electricity Bill Payment

फोन पे की सहायता से आप अपना बिल चेक कर सकते हो और उसे जमा भी कर सकते हो। इसके लिए आपको फोन पे मे निम्न Steps को फोलो करना होगा।

1. सबसे पहले फोन पे की होम स्क्रीन पर आपको Electricity का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।


2. इसके बाद आपको Billers (बिजली क्षेत्र का नाम) को सिलेक्ट करना होगा।


3. सिलेक्ट के बाद उपभोक्ता संख्या डालना होगा। 


4. इसके बाद आपको स्क्रीन पर बकाया बिल दिखाई देगा। इसके बाद आपको बिल पेमेंट कर देना है। 


Phone Pe Electricity Bill Pending

फोन पे पर बिल का पेमेंट तुरंत हो जाता है हालांकि, कुछ मामलों में बिल चुकाने की प्रक्रिया पूरी होने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। जिसके लिए आप कुछ घंटों तक इंतजार करना होगा। ताकि आपके बिल चुकाने की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। आप एप्लीकेशन के हिस्ट्री/लेनदेन सेक्शन में जाकर अपने पेमेंट की अंतिम स्टेटस देख सकते हो। अगर आपका बकाया बिल चुकाए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है। तो आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। पैसे उसी खाते में वापस किए जाएंगे जिससे आपने पेमेंट किया था। अगर आपने यूपीआई का इस्तेमाल करके पेमेंट किया था तो आपके पैसे 3 से 5 दिनों के अंदर वापस कर दिया जाएंगे। अगर आपने कार्ड से पेमेंट किया था तो पैसे वापस मिलने में 7 से 9 दिन लगेंगे। इसके अलावा अगर आपने पेमेंट वॉलेट या गिफ्ट कार्ड से पेमेंट किया था तो पैसे 24 घंटे के अंदर वापस मिलेंगे।

जरूरी जानकारी- हमेशा अपने बिल का पेमेंट बिल चुकाने की अंतिम तारीख को या उससे पहले ही कर दें। ऐसा करने पर आप से देरी से बिल चुकाने के पैसे नहीं लगेंगे। भले ही बिजली उपलब्ध कराने वाली कंपनी बिल चुकाए जाने से जुड़ी जानकारी अपडेट करने में समय ले।


Phone Pe Electricity Bill Offer

फोन पे की ओर से यूजर्स को बिजली बिल जमा करने पर ऑफर दिए जाते हैं। जिसमें यूजर्स को ₹300 से ऊपर के बिल जमा करने पर ₹15 तक का कैशबैक अमाउंट मिलता है। यह स्क्रैचकार्ड फोन पे की ओर से यूजर्स को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पर दिया जाता है। इस ऑफर को चेक करने के लिए आप Reward वाले सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post